मई में पुष्य नक्षत्र कब है 2022? - maee mein pushy nakshatr kab hai 2022?

आज (18 जनवरी, मंगलवार) साल का पहला पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra 2022) होने से मंगल पुष्य का संयोग बन रहा है। वार और नक्षत्र के इस संयोग से वर्धमान नाम का शुभ योग भी रहेगा। पुष्य नक्षत्र महीने में एक बार आता है। इस तरह साल में 12 दिन पुष्य नक्षत्र वाले होते हैं।

मई में पुष्य नक्षत्र कब है 2022? - maee mein pushy nakshatr kab hai 2022?

मई में पुष्य नक्षत्र कब है 2022? - maee mein pushy nakshatr kab hai 2022?

Asianet News Hindi

Ujjain, First Published Jan 18, 2022, 10:54 AM IST

उज्जैन. साल 2022 में 17 दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग होना समृद्धि का संकेत है। इनमें 4 ऐसे संयोग रहेंगे जिनमें दो दिन ये नक्षत्र रहेगा। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, पुष्य नक्षत्र शुभ कामों और खरीदारी के लिए श्रेष्ठ होता है। इसके संयोग वाला दिन समृद्धि का होता है। ज्योतिष में इस नक्षत्र (Pushya Nakshatra 2022) को अमरता और समृद्धि देने वाला माना गया है। 2022 में दो दिन रवि और दो दिन गुरु पुष्य नक्षत्र रहेगा।

पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी होती है शुभ
- पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी और बिक्री मंगलकारी‎ होती है। ये ही वजह है कि कई लोग इस दिन खरीदारी करते हैं।‎ 
- इस साल के पहले पुष्य नक्षत्र योग की शुरुआत 18 जनवरी यानी आज से हो रही है। मंगलवार होने से ये भौम पुष्य माना जाएगा।‎ 
- 27 नक्षत्रों में पुष्य को सर्वाधिक शुभ‎ माना जाता है। इस नक्षत्र को तिष्य और‎ अमरेज्य भी कहते हैं। इन सत्ताइस में आठवां‎ नक्षत्र पुष्य होता है। 
- इस नक्षत्र का महत्व रविवार और गुरुवार के दिन होता है।‎ पुष्य नक्षत्र शनि, गुरु और चंद्र का प्रभाव रहने‎ से यह खरीदारी और नए कार्य की शुरुआत‎ के लिए काफी मंगलकारी माना गया है।‎ ‎
शनि और गुरु का नक्षत्र
- पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव होते हैं लेकिन देव गुरु बृहस्पति को इस नक्षत्र के अधिष्ठाता देव माने जाते हैं। 
- जब चंद्रमा अपनी राशि यानी कर्क में आता है तो कर्क राशि में 3 अंश 40 कला से 16 अंश 40 कला तक पुष्य नक्षत्र होता है। इस नक्षत्र को पोषण करने वाला माना जाता है। 
- शनि के कारण इस नक्षत्र में किए गए काम लंबे समय तक फायदा देने वाले होते हैं और बृहस्पति के प्रभाव से ये शुभदायी और समृद्धि देने वाला होता है। 

इस साल शनि और गुरु रहेंगे अपनी-अपनी राशि में
- ज्योतिषाचार्य डॉ. मिश्र के अनुसार, इस साल शनि और गुरु अपनी ही राशियों रहेंगे। इस कारण शनि से शश और बृहस्पति से हंस नाम का महापुरुष बनेंगे। 
- ये शुभ योग धनधान्य व ऐश्वर्य बढ़ाने वाले रहेंगे। इस साल शनि पहले मकर और फिर कुंभ में रहेगा। शनि की अपनी ही राशि में होने से इसका असर और बढ़ जाएगा। 
- बृहस्पति ग्रह अप्रैल में शनि की राशि कुंभ से निकलकर खुद की राशि मीन आ जाएगा। मीन राशि में गुरु के आने से इसका शुभ प्रभाव बढ़ेगा। जिससे पुष्य नक्षत्र में किए गए कामों में सफलता और समृद्धि और बढ़ जाएगी।

2022 में पुष्य नक्षत्र की तारीखें
18 जनवरी- मंगल पुष्य
14-15 फरवरी- सोम और मंगल पुष्य
14 मार्च- सोम पुष्य
10 अप्रैल- रवि पुष्य
7-8 मई- शनि और रवि पुष्य
4 जून- शनि पुष्य
1 जुलाई- शुक्र पुष्य
28 जुलाई- गुरु पुष्य
24-25 अगस्त- बुध और गुरु पुष्य
21 सितंबर-    बुध पुष्य
18 अक्टूबर-    मंगल पुष्य
14-15 नवंबर- सोम और मंगल पुष्य
12 दिसंबर-    सोम पुष्य
 

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Pushya Nakshatra November 2022: हिंदू धर्म में शुभ या मांगलिक काम करने के लिए शुभ मुहूर्त निकाले जाते हैं. मान्‍यता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए काम शुभ फल देते हैं, जीवन में खुशी और समृद्धि लाती हैं. घर, गाड़ी, सोना-चांदी जैसी महंगी चीजों की खरीदारी करने के लिए भी शुभ मुहूर्त निकाला जाता है. शुभ मुहूर्त में खरीदे गए घर-गाड़ी, गहनें आदि जीवन में सुख-समृद्धि लाते हैं, साथ ही लंबे समय चलते हैं. खरीदारी के लिए पुष्‍य नक्षत्र को बहुत शुभ माना गया है. आज 14 नवंबर 2022 को पुष्‍य नक्षत्र है. इसमें कीमती चीजों की खरीदी करना बहुत रहेगा. 

कब बनता है पुष्‍य नक्षत्र? 

हर महीने पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है. जब बृहस्‍पति, शनि और चंद्र ग्रह शुभ स्थिति में रहते हैं, तब पुष्‍य नक्षत्र बनता है. ऐसी शुभ ग्रह-दशाओं में सोना-चांदी, नया वाहन, घर, बहीखाते, कपड़े लेना या निवेश करना बहुत समृद्धिदायक होता है. रविवार और सोमवार के दिन पड़ने वाले पुष्‍य नक्षत्र को सबसे शुभ माना जाता है. इन्‍हें रवि-पुष्‍य और सोम-पुष्‍य कहते हैं. 

14 नवंबर 2022 पुष्य नक्षत्र का समय

हिंदू पंचांग के अनुसार सोम पुष्य नक्षत्र 14 नवंबर 2022 को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा और 15 नवंबर 2022, मंगलवार की शाम 4 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. यह समय खरीदारी करने और नए काम शुरू करने के लिए बहुत शुभ रहेगा. 

पुष्य नक्षत्र पर खरीदें ये चीजें 

पुष्‍य नक्षत्र के दिन सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ होता है लेकिन ऐसा संभव न हो तो पीतल से बनी चीजें खरीदें. ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर खूब धन-दौलत देती हैं. भोजन-पकाने और खाने में भी पीतल के बर्तनों का उपयोग बहुत शुभ होता है. इसके अलावा पुष्‍य नक्षत्र में बहीखाता खरीदना, घर-गाड़ी खरीदना, घर का निर्माण शुरू करना बहुत अच्‍छा होता है. नया व्‍यापार शुरू करने और निवेश करने के लिए भी पुष्‍य नक्षत्र बहुत शुभ होता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

पुष्य नक्षत्र कब है 2022 May?

हिंदू पंचांग के अनुसार सोम पुष्य नक्षत्र 14 नवंबर 2022 को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर शुरू हो रहा है जो 15 नवंबर 2022, मंगलवार को शाम 04 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगा।

शनि पुष्य नक्षत्र 2022 में कब कब है?

Pushya Nakshtra 2022:पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बनने जा रहा है. पंचांग के अनुसार 15 नवंबर 2022 को पुष्य नक्षत्र रहेगा. ये नक्षत्र सभी नक्षत्रों का राजा माना गया है. Pushya Nakshtra 2022: पंचांग के अनुसार 15 नवंबर 2022, मंगलवार को मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है.

मई महीने में पुष्य नक्षत्र कब है?

Panchang 08 May 2022 Sunday: 08 मई 2022, दिन रविवार , वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि 17.00 बजे तक फिर अष्टमी तिथि लग जाएगी, पुष्य नक्षत्र 14.58 तक फिर अश्लेषा नक्षत्र रहेगा. चंद्रमा कर्क राशि में और भगवान सूर्य मेष राश‍ि में विराजमान हैं.

गुरु पुष्य नक्षत्र कब है 2023?

साल 2023 का सबसे पहला पुष्य नक्षत्र योग 8 जनवरी 2023 दिन रविवार को बन रहा है. इस युग की शुरुआत रविवार सुबह लगभग 7:00 से हो जाएगी, जो अगले दिन सुबह 6:00 बजे सम्पन्न होगी.