बिहार OBC में कौन कौन सी जाति आती है? - bihaar obch mein kaun kaun see jaati aatee hai?

ओबीसी सूची में संशोधन: बिहार में गिरि, जागा, मल्लिक व सूर्यापुरी जातियों को अति पिछड़ा में शामिल करने की राह आसान

Show
ओबीसी सूची में संशोधन: बिहार में गिरि, जागा, मल्लिक व सूर्यापुरी जातियों को अति पिछड़ा में शामिल करने की राह आसान

केन्द्र सरकार की नई पहल से बिहार में चार जातियों को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की राह आसान होगी। इनमें गिरि, जागा, मल्लिक व सूर्यापुरी शामिल हैं। राज्य में गिरि व जागा जातियां पिछड़ा वर्ग की सूची...

बिहार OBC में कौन कौन सी जाति आती है? - bihaar obch mein kaun kaun see jaati aatee hai?

Malay Ojhaपटना, हिन्दुस्तान टीमTue, 10 Aug 2021 04:25 PM

हमें फॉलो करें

इस खबर को सुनें

0:00

/

ऐप पर पढ़ें

केन्द्र सरकार की नई पहल से बिहार में चार जातियों को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की राह आसान होगी। इनमें गिरि, जागा, मल्लिक व सूर्यापुरी शामिल हैं। राज्य में गिरि व जागा जातियां पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल हैं जबकि मल्लिक व सूर्यापुरी इनमें शामिल नहीं है। सूर्यापुरी की आबादी किशनगंज में अधिक है। मल्लिक जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल किया गया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। इन जातियों को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने के लिए नई व्यवस्था के तहत सुविधा होगी।

बिहार में फिलहाल आयोग सक्रिय नहीं

राज्य में अति पिछड़ा वर्ग आयोग तथा अन्य पिछड़ा वर्गो के लिए राज्य आयोग वर्तमान में सक्रिय नहीं है। इसका पुनर्गठन नहीं किया गया है। अति पिछड़ा वर्ग आयोग अति पिछड़ी जातियों से जुड़े मामलों पर कार्रवाई करती है जबकि अन्य पिछड़ा वर्गो के लिए राज्य आयोग के तहत पिछड़ी जातियों से जुड़े मामलों पर कार्रवाई की जाती है। बिहार में 144 जातियां ओबीसी के तहत आती है। जिनमें 113 जातियां अति पिछड़ा वर्ग  एवं 31 जातियां पिछड़ा वर्ग के तहत आती हैं।

अब राज्य ओबीसी का वर्गीकरण अपने हिसाब से कर सकेंगे: बीजेपी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि इस विधेयक से राज्यों को अधिकार दिया जा रहा है कि वह ओबीसी का वर्गीकरण अपने हिसाब से कर ले। सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश से राज्यों का यह अधिकार छिन गया था। चूंकि हर राज्य में अलग-अलग जातियां अलग-अलग कोटि में आती हैं। मसलन, क्षत्रीय गुजरात में एसटी है तो बिहार में सामान्य। महाराष्ट्र सरकार की ओर से लिए गए निर्णय के आलोक में सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था जिस तरह एससी-एसटी का फैसला आयोग करता है, उसी तरह पिछड़ी जातियों को भी ओबीसी आयोग ही तय करेगा। पर इससे परेशानी उत्पन्न हो रही थी। साथ ही लंबी प्रक्रिया के कारण लंबा समय लग जाता। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ओबीसी विधेयक लाई है। 

राज्य को होगी सहूलियत

भाजपा सांसद पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने मराठा को आरक्षण दिया जिसे सुप्रीम कोर्ट ने अमान्य कर दिया। कोर्ट ने कहा कि ओबीसी जातियों को शामिल करने का अधिकार केंद्र सरकार यानी पिछड़ा वर्ग आयोग को है। इससे परेशानी होने लगी थी। तब प्रधानमंत्री ने तय किया कि पिछड़ी जातियों को तय करने का अधिकार राज्यों को ही दिया जाए। संसद में आए ओबीसी विधेयक से एक बार फिर राज्य सरकारों को अधिकार मिल जाएगा कि वह ओबीसी अपने-अपने हिसाब से तय कर सके। राज्य सरकार ही तय करेगी कि किस जातियों को पिछड़ा में रखना है और किसमें नहीं

केंद्र सरकार की पहल के बाद पुन: राज्य सरकारें नई जातियों को पिछड़ा वर्ग में शामिल कर सकेंगी। पहले भी यह अधिकार राज्यों के पास था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के एक मामले में आदेश के बाद नई जातियों को ओबीसी में शामिल किए जाने पर रोक होने को दुरुस्त किया जा रहा है।
-जगनारायण सिंह यादव, पूर्व समाज वैज्ञानिक सदस्य, अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए राज्य आयोग, बिहार 

अगला लेख पढ़ें

Caste Based Survey: नीतीश सरकार जाति आधारित आंकड़े जुटा रही है तो बीजेपी क्यों परेशान है ? तेजस्वी का सवाल

OBC in Hindi: भारत एक लोकतांत्रिक बहुसंख्यक देश है, जिसमे सभी धर्मो के लोग रहते है | इन्ही धर्मो में कई तरह की जाति उपजाति के लोग भी रहते है, जिन्हे अलग – अलग वर्गो में बांटा गया है | इन्ही में से एक वर्ग OBC का होता है |

बिहार OBC में कौन कौन सी जाति आती है? - bihaar obch mein kaun kaun see jaati aatee hai?


अपनी राशि कैसे देखे जमीन की जानकारी कैसे देखे जन्म कुंडली कैसे देखे Birth Certificate Online Driving License Online

आपने अक्सर OBC शब्द सुना होगा पर क्या आप जानते है की OBC के अंतर्गत कोन सी जातिया आती है, या ओबीसी का पूरा नाम क्या है | यदि आप इस तरह की जानकारियों को जानना चाहते है, तो इस पोस्ट में आपको पिछड़ा वर्ग किसे कहते हैं, ओबीसी में कौन-कौन सी जाति आती है, Check OBC List इसके बारे में बताया जा रहा है |

उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना

ओबीसी का फुल फॉर्म (Full Form of OBC)

Table of Contents

  • ओबीसी का फुल फॉर्म (Full Form of OBC)
    • पिछड़ी जाति का क्या मतलब होता है
    • ओबीसी वर्ग की खास बातें [History of OBC Reservation]
    • ओबीसी वर्ग के लाभ (Benefits of OBC Category)
    • ओबीसी में आने वाली जातियों की सूची
    • ऑनलाइन OBC List कैसे चेक करे [NCBC Central Caste by State]
    • ओबीसी जाति लिस्ट सम्बंधित FAQ

OBC Ko Hindi Mein Kya Kahate Hain: ओबीसी को हिंदी भाषा में “अन्य पिछड़ा वर्ग” तथा अंग्रेजी भाषा में इसे OBC (Other Backward Classes) कहते है, इसके अंतर्गत बहुत सारी जातियां आती है |


Hast Rekha Gyan Online FIR Kaise Kare
Business Kaise Kare ग्राम प्रधान की शिकायत कैसे करे
बैंक से लोन कैसे ले

GNWL, TQWL, RLWL, RSWL, RQWL, PQWL Meaning

पिछड़ी जाति का क्या मतलब होता है

OBC Caste in Hindi: OBC एक पॉपुलर टर्म है, जिसे अन्य पिछड़ा वर्ग भी कहा जाता है | इस वर्ग में अनेक प्रकार की जातियाँ आती है | ओबीसी की जड़े भारत के संविधान अनुच्छेद 16 (4) और 340 में मौजूद है | जहाँ इसे अन्य पिछड़ा वर्ग के नाम से संकलित किया गया है | भारत में OBC वर्ग में आने लोगो की जनसँख्या 42% है, जबकि आरक्षण सिर्फ 27% लोगो को ही प्राप्त होता है |

मंडल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 1980 में OBC का देश की जनसँख्या का 52% हिस्सा पाया जाता है | राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2006 के अनुसार यह आंकड़ा घटकर 41% तक आ जाता है | ओबीसी को भारतीय संविधान के अनुसार सामाजिक व शैक्षिक क्षेत्र में पिछड़े वर्ग के रूप में वर्णित किया गया है | सार्वजानिक क्षेत्रों में ओबीसी वर्ग को रोजगार और शिक्षा में 27% तक का आरक्षण प्राप्त है |

आरक्षण (Reservation) क्या है

ओबीसी वर्ग की खास बातें [History of OBC Reservation]

ओबीसी वर्ग को मंडल आयोग की सिफारिश पर 1979 में शामिल किया गया था | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो को इस वर्ग में शामिल किया गया था | इस वर्ग के अंतर्गत आने वाले लोगो को सरकार की तरफ से विशेष प्रकार के लाभ प्रदान करने की व्यवस्था की गयी है | ओबीसी श्रेणी में कोई भी हो सकता है फिर वह चाहे किसान, चारवाह, मजदूर, गरीब या अन्य कोई भी परिवार हो सकता है |

वर्ष 1990 में VP Singh की सिफारिशों पर मडंल आयोग में OBC वर्ग को शामिल किया गया था | देश  की सरकारी संस्थाओ सरकारी नौकरी, व शिक्षण संस्थानों में ओबीसी वर्ग के लोगो को सरकार द्वारा 27% तक का आरक्षण प्रदान किया जाता है |

देश के वह गरीब लोग जो आर्थिक, शैक्षणिक व सामाजिक रूप से काफी कमजोर है, उनकी ख़राब स्थितियों को ध्यान में रखते हुए ही इस OBC वर्ग की स्थापना की गयी | इस ओबीसी वर्ग में आने वाले लोगो को आरक्षण का यह लाभ होगा, कि वह पढ़ लिख कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकेंगे | इससे पहले यह लोग गरीब होने के चलते किसान व अनपढ़ रह जाते थे, और खेती व चारवाह में व्यस्त रहते थे | किन्तु इस वर्ग के कुछ लोग खुद को SC से ऊपर समझते है, इसलिए इस दोनों ही वर्गो में विरोध होता रहता है |

ऑनलाइन आय | जाति | निवास | प्रमाण पत्र का सत्यापन कैसे करें

ओबीसी वर्ग के लाभ (Benefits of OBC Category)

सरकार द्वारा OBC वर्ग में आने वाले लोगो को कई तरह के लाभ प्रदान किये जा रहे है | OBC वर्ग के अंतर्गत आने वाले लोगो को सरकारी नौकरी में 27 प्रतिशत तक का आरक्षण दिया जाता है | जिसमे इन्हे उम्र की छूट का प्रावधान प्राप्त होता है |

OBC वर्ग के अंतर्गत आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय और कॉलेजो में नियमानुसार छात्रवृत्ति का लाभ भी प्रदान किया जाता है | जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई से सम्बंधित जरूरी सामग्रियो को खरीद में किसी प्रकार की समस्या न हो तथा उनके परिवार का बोझ भी हल्का हो सके और विद्यार्थी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को बेहतर बना सके |

इसके अतिरिक्त भी OBC श्रेणी के लोगो को सरकार द्वारा हर संभव लाभ प्रदान किये जाते है | इनमे कुछ ऐसी जातियां होती है जिन्हे कुछ विशेष प्रकार के लाभ प्राप्त होते है,तथा कुछ ऐसी जातियां है जिन्हे इतनी मान्यता नहीं दी जाती जिसके चलते ऐसे मुद्दों पर अक्सर ही विवाद उत्पन्न होता रहता है | ओबीसी वर्ग में मिलने वाला सबसे बड़ा लाभ सरकारी नौकरी में छूट ही है जिससे इन वर्ग के लोगो को सरकारी नौकरी पाने में आसानी होती है |

आय प्रमाण पत्र (INCOME CERTIFICATE)

ओबीसी में आने वाली जातियों की सूची

ओबीसी में कई तरह की अलग-अलग जातियां आती है, जिस वजह से यह एक बहुत बड़ा वर्ग है | प्रत्येक राज्य के नियमानुसार अलग-अलग जातियों को इस वर्ग में शामिल किया गया है | केंद्र सरकार द्वारा निम्न वर्ग से आने वाली जातियों OBC वर्ग में आने वाली जातियों की सूची : –

  1. अहीर (यादव)
  2. बड़वा, भाट
  3. जांगिड़, खाती
  4. बगारिआ
  5. बंजारा, बलादिआ, लबाना
  6. भारभुजा
  7. चरण
  8. छिप्पा (छिपी), भावसार
  9. डकौत, देशांतरी, रंगासामी (अडभोपा)
  10. दमामी, नगारची
  11. दरोगा, दरोगा-राजोट, रवाना-राजपूत, हज़ूरी, वज़ीर
  12. दर्ज़ी
  13. धाकड़
  14. धीवर,माली, क़ीर, मल्लाह, महरा
  15. गडरिए (गडरी), घोषी
  16. गाड़िया-लोहार, गादोला
  17. घांची
  18. गिरी गोसाईं (गुसाईं)
  19. गुज्जर, गुर्जर
  20. हेला
  21. जनवा, सिरवी.
  22. जोगी, नाथ
  23. जुलाहा (हिन्दू & मुस्लिम)
  24. कच्ची, कच्ची कुशवाहा
  25. कलाल (टक)
  26. कांबी
  27. कंडेरा, पिंजरा, मंसूरी
  28. खारोल
  29. किरार (किराड़)
  30. (ए) (बी) (ए) कुम्हार (प्रजापति) (बी) कुमावत
  31. लखेरा (लखारा), मनिहार
  32. लोधी (लोढ़ा, लोध)
  33. लोहार, पांचाल
  34. महा-ब्राह्मण (आचारै)
  35. माली सैनी, बागवान
  36. मेर (मेहरात)
  37. मिरासी, धड़ी
  38. मोगीअ (मोग्या)
  39. नाइ, साइन, बैद नाइ
  40. न्यारिया
  41. पटवा (फदल)
  42. राइका, रेबारी(देबासी)
  43. रावत
  44. साद, स्वामी
  45. सतिया-सिंधी
  46. सिकलीगर
  47. सिरकीवाल
  48. स्वर्णकार, सुनार, सोनी
  49. तमोली (तम्बोली)
  50. तेली
  51. ठठेरा, कंसारा, भरावा
  52. सक्का-भिश्ती, सक़्क़ा-भिश्ती
  53. मोची
  54. रंगरेज़, नीलगर
  55. चूनगर
  56. जाट (भरतपुर एंड धौलपुर के जिलों को छोड़कर)
  57. बरी
  58. फ़क़ीर/ फकीर
  59. कसाई
  60. सिलावट
  61. कलबी
  62. भटिआरा
  63. राइ-सिख
  64. मेव
  65. सिंधी मुसलमान
  66. देशवाली
  67. अन्य

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) द्वारा जारी OBC Jati List देखने के लिए आपको दी गयी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा |

http://www.ncbc.nic.in/user_panel/centralliststateview.aspx

ऑनलाइन OBC List कैसे चेक करे [NCBC Central Caste by State]

ओबीसी जाति लिस्ट सम्बंधित FAQ

ओबीसी किसे कहते है ?

आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित वर्ग के लोगो को एक विशेष वर्ग में रखा गया है जिसे OBC या Other Backword Caste कहते है |

OBC को कितना प्रतिशत आरक्षण मिलता है ?

पिछड़ा वर्ग को सरकार द्वारा निर्धारित क्षेत्रो में 27 % का आरक्षण दिया गया है |

ओबीसी के अंदर कौन कौन सी जातिया आती है ?

अहीर (यादव), जांगिड़, खाती बंजारा, लबाना, बलादिआ चरण डकौत, रंगासामी (अडभोपा) देशांतरी, दरोगा, दरोगा-राजोट, धाकड़, गडरिए (गडरी), घोषी, घांची, गुज्जर, गुर्जर, जनवा, सिरवी. जुलाहा (हिन्दू & मुस्लिम), कलाल (टक) , कंडेरा, पिंजरा, मंसूरी, किरार (किराड़), लखेरा (लखारा), मनिहार लोहार, पांचाल माली सैनी, बागवान मिरासी, धड़ी नाइ, बैद नाइ, साइन पटवा (फदल) रावत, सतिया-सिंधी ,तमोली (तम्बोली), ठठेरा, भरावा, कंसारा, मोची, चूनगर, बरी, कसाई, राइ-सिख, सिंधी मुसलमान, दमामी, नगारची

OBC में कुल कितनी जातियां है Bihar me?

OBC caste list in bihar (अन्य पिछड़ा वर्ग) बिहार सरकार ने राज्य के लगभग 33 जातियों को पिछड़ी जाती अर्थात अन्य पिछड़ा वर्ग की कैटेगरी में सामिल किया है जो निम्नलिखित है.

बिहार में ईबीसी जाति क्या है?

EBC Caste List in Bihar. EBC का फुल फॉर्म Economically Backward Class जिसका हिंदी अर्थ होता है अत्यंत पिछड़ा वर्ग बिहार में अत्यंत पिछड़ा वर्ग या फिर OBC 2 कहे इसके अतर्गत लगभग 113 जातियाँ आती है जो निम्न्लिखिती है. 34.

ओबीसी में कौन कौन से लोग आते हैं?

इसकी रिपोर्ट में कहा गया है कि 97% ओबीसी आरक्षण के प्रमुख लाभार्थियों में कुर्मी, यादव, जाट (भरतपुर और ढोलपुर जिले के अलावा राजस्थान की जाट केंद्रीय ओबीसी सूची में हैं), सैनी, थेवर, एझावा और वोक्कलिगा जातियां है।

ओबीसी जाति कितने प्रकार की होती है?

आज की स्थिति में, भारत में दो प्रकार के ओबीसी हैं: क्रीमी लेयर और नॉन-क्रीमी लेयर।