अदिश और सदिश राशि में क्या अंतर है? - adish aur sadish raashi mein kya antar hai?

अदिश व सदिश राशियों में अंतर|Diffrence between scalar and vector quantities in hindi :: हमेशा अदिश और सदिश राशियों के बारे में कंफ्यूूजन जरूर होती है। इसीलिए hindivaani अदिश और अदिश राशियां क्या है। और अदिश और सदिश राशियों में अंतर आदि की सम्पूर्ण जानकारी आपको उपलब्ध कराएगा।

अनुक्रम

  • अदिश व सदिश राशियों में अंतर|Diffrence between scalar and vector quantities in hindi:
  • अदिश राशियां(Scalar quantities)
  • सदिश राशियां (vector quantities)
  • अदिश व सदिश राशियों में अंतर|Diffrence between scalar and vector quantities in hindi
  • फाइनल वर्ड –

अदिश व सदिश राशियों में अंतर|Diffrence between scalar and vector quantities in hindi:

अदिश और सदिश राशि में क्या अंतर है? - adish aur sadish raashi mein kya antar hai?

अदिश और सदिश राशियों में अंतर जानने से पहले हमें यह जानना जरूरी है। कि यह भौतिक राशियां क्या होती हैं।
वे सभी राशियां जीने में व्यक्त करने के लिए एक संख्या की आवश्यकता पड़ती है।तथा प्रत्यक्ष रूप से उन्हें मापा जा सकता है।उन्हें भौतिक राशिया कहते हैं।
जैसे- लंबाई,द्रव्यमान,ताप, समय आदि भौतिक राशियां हैं।

भौतिक राशियां दो प्रकार की होती हैं

1.अदिश राशियां
2.सदिश राशियां

अदिश और सदिश राशियों में अंतर जाने से पहले हमें अलग-अलग यह जानना जरूरी है।कि आदिश राशियां किसे कहते हैं ?और सदिश राशियां किसे कहते हैं?और अदिश राशियां कौन-कौन सी है?और सदिश राशियां कौन-कौन सी हैं?

अदिश राशियां(Scalar quantities)

जिन भौतिक राशियों को व्यक्त करने के लिए केवल परिणाम की आवश्यकता होती है।दिशा की नहीं।उन्हें अदिश राशियां कहते हैं।

उदाहरण– लंबाई ,दूरी ,समय, क्षेत्रफल ,द्रव्यमान, आयतन और घनत्व ,दाब ,कार्य, ऊर्जा ,शक्ति ,कोण ,ताप ,विद्युत धारा विद्युत विभव आदि अदिश राशियां हैं।

Also read :: दूरी और विस्थापन में अंतर क्या हैं बताइए ?

किसी भी अदिश राशि को एक संख्या या एक मात्रक के द्वारा व्यक्त कर सकते हैं।जैसे – हमारे घर से हॉस्पिटल की दूरी 5 किलोमीटर है।अथवा एक बच्चे का भार 15 किलोग्राम है। इन वाक्यों में राशि के विषय में पूर्ण बात बता दी गई है। यह अदिश राशि है।

सदिश राशियां (vector quantities)

जिन भौतिक राशियों को व्यक्त करने के लिए परिणाम एवं दिशा दोनों की आवश्यकता होती है। उन्हें सदिश राशियां कहते हैं।
जैसे – विस्थापन, वेग, त्वरण,बल, संवेग,बल आघूर्ण ,आवेग,भार, विद्युत क्षेत्र आदि सदिश राशियां है।

उदाहरण- यदि हम अपने मित्र को यह कहे कि दरवाजे को बंद करने के लिए आपको 20 न्यूटन का बल लगाना पड़ेगा। तो यह वाक्य अपूर्ण है।यदि हम यह कहें कि इस दरवाजे को बंद करने के लिए 20 न्यूटन का बल अंदर की ओर लगाना पड़ेगा। तो यह वाक्य पूर्ण होगा।और यह एक सदिश राशि होगी।

अदिश व सदिश राशियों में अंतर|Diffrence between scalar and vector quantities in hindi

अदिश राशियां
(Scalar quantities)सदिश राशियां
(vector quantities)अदिश राशियों में केवल परिणाम होता है।सदिश राशियों में दिशा और परिणाम दोनो होता है।अदिश राशियों को
गणित के साधारण नियम द्वारा जोड़ा
घटाया जा सकता है।सदिश राशियों को गणित के साधारण नियम के द्वारा नही जोड़ा घटाया जा सकता हैं।अदिश राशियों को साधारण अक्षरों द्वारा व्यक्त किया जाता है।सदिश राशियों को उनके ऊपर तीर लगा कर व्यक्त किया जाता है।

फाइनल वर्ड –

आशा हैं कि हमारे द्वारा जो अदिश व सदिश राशियों में अंतर की जानकारी आपको उपलब्ध कराई गई होगी। वह आपको काफी ज्यादा पसन्द आयी होगी। यदि आपको Difference between scalar and vector quantities in hindi आपको पसन्द आयी हो। तो इसे अपने दोस्तों से जरूर शेयर करे। साथ ही साथ हमे कॉमेंट बॉक्स में लिख कर इसके बारे में जनाकारी अवश्य प्रदान करे। धन्यवाद

भौतिकी में बहुत सारी अवधारणाओं को गणितीय रूप में व्यक्त करने की आवश्यकता पड़ती है। इनमे से कई को व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है वहीँ कई ऐसी भौतिक राशियाँ हैं जिनको स्पष्ट करने परिमाण के साथ साथ दिशा को बताने की भी आवश्यकता पड़ती है। इस प्रकार सभी भौतिक राशियों को दो वर्गों में बांटा जा सकता है केवल परिमाण वाली राशियाँ और दूसरी परिमाण और दिशा वाली राशियां। जिन राशियों में केवल परिमाण होता है उनको अदिश राशि तथा जिन राशियों में परिमाण के साथ साथ दिशा भी दी गयी हो उन्हें सदिश राशि कहा जाता है। बहुत से छात्र भ्रमित हो जाते हैं और जानना चाहते हैं कि अदिश राशि क्या है, सदिश राशि क्या है और अदिश राशि और सदिश राशि में क्या अंतर है ?

आप भी यदि जानना चाहते हैं कि अदिश राशि क्या है सदिश राशि क्या है और अदिश और सदिश राशियों में क्या अंतर है तो आपको हमारी आज की पोस्ट को अंत तक पढ़ना चाहिए।


अदिश और सदिश राशि में क्या अंतर है? - adish aur sadish raashi mein kya antar hai?




What is Scalar?


अदिश राशि क्या है


ऐसी राशि जिसमे केवल परिमाण होता हैं कोई दिशा नहीं, अदिश राशि कहलाती हैं। लम्बाई, चाल, द्रव्यमान, आयतन, दूरी, समय, ताप आदि को व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है अतः ये सभी अदिश राशि हैं।


अदिश राशियों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य



  • जैसा कि स्पष्ट है अदिश राशि में केवल परिमाण होता है कोई दिशा नहीं अतः अदिश राशियों को व्यक्त करने के लिए उनके मात्रक के साथ केवल एक संख्या की आवश्यकता होती है। दूसरे शब्दों में कहें तो अदिश राशियाँ केवल एक संख्या होती हैं। चूँकि अदिश राशि में दिशा का कोई महत्त्व नहीं होता अतः इन राशियों का मान दिशा बदलने पर भी अपरिवर्तित अपरिवर्तित रहता है। उदाहरण के लिए ताप, दूरी, चाल आदि अदिश राशियों में दिशा परिवर्तन का कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

  • अदिश राशियों को जोड़ने, घटाने या गुणा करने में साधारण अलजेब्रा के नियमों का अनुसरण किया जाता है। इन्हें किसी साधारण संख्या की तरह जोड़, घटाव गुणा किया जाता है।

  • परिमाण किसी अदिश राशि का एकमात्र किन्तु अनिवार्य गुण होता है। परिमाण के बिना अदिश राशि का कोई अस्तित्व नहीं रह जाता। परिमाण उस राशि की भौतिक मात्रा, आकार लम्बाई या फिर बल हो सकता है।

  • एक अदिश राशि को व्यक्त करते समय उस राशि के परिमाण के साथ उस राशि के मात्रक का होना आवश्यक है।बिना मात्रक के किसी संख्या से अदिश राशि को स्पष्ट और पूर्ण रूप से व्यक्त नहीं किया जा सकता है।

  • अदिश राशि हमेशा एक आयामी अर्थात one dimensional होती है।

  • अदिश राशि द्वारा दूसरी अदिश राशि को विभक्त किया जा सकता है।

  • दो या दो से अधिक अदिश राशियों का गणितीय गणना का परिणाम हमेशा ही एक अदिश राशि होता है। वहीँ एक अदिश राशि और एक सदिश राशि के गणितीय गणना का परिणाम एक सदिश राशि होता है।


अदिश राशि के उदहारण

  • चाल
  • कार्य
  • दूरी
  • शक्ति
  • तापमान
  • आयतन
  • आवेश
  • ऊर्जा
  • गतिज ऊर्जा
  • लम्बाई
  • विशिष्ट ऊष्मा
  • कैलोरी
  • घनत्व



What is a Vector?


सदिश राशि किसे कहते हैं



ऐसी भौतिक राशियाँ जिनको व्यक्त करने के लिए परिमाण के साथ साथ दिशा की भी आवश्यकता पड़ती हो सदिश राशि कहलाती है। उदाहरण के लिए वेग, संवेग, बल आदि।


सदिश राशियों के विषय में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य



  • चूँकि एक सदिश राशि में परिमाण के साथ साथ दिशा का होना आवश्यक होता है अतः एक सदिश राशि को परिभाषित करते समय उस राशि के परिमाण के साथ वह परिमाण किस दिशा में लग रहा है बताना अनिवार्य होता है। 

  •  सदिश राशि में परिमाण जहाँ उस राशि की मात्रा को व्यक्त करता है वहीँ दिशा से उस परिमाण का प्रभाव किस तरफ हो रहा है का पता चलता है। 

  • इस तरह सदिश राशि एक आयामी, दो आयामी या फिर त्रि आयामी हो सकता है। 

  • सदिश राशि में कोई भी परिवर्तन या तो उसके परिमाण या दिशा या फिर दोनों में परिवर्तन ला सकता है।


  • सदिश राशियों की गणना आसन्न कोणों के sine या cosine के त्रिकोणमितीय नियमो की सहायता से की जाती है।


  • सदिश राशियों को ड्रा करते समय एक तीर की तरह आकृति बनायी जाती है जिसमे तीर की लम्बाई उस सदिश राशि के परिमाण तथा उसकी नोक उस सदिश राशि की दिशा को दिखाता है।


  • दो सदिश राशियाँ एक दूसरे को कभी भी विभक्त नहीं कर सकती।


  • दो या अधिक सदिश राशियों के गणितीय संचालन का परिमाण या तो सदिश होगा या अदिश।


  • एक सदिश और एक अदिश राशि के गणितीय संचालन का परिमाण एक सदिश राशि होता है।


सदिश राशि के उदहारण


  • बल
  • त्वरण
  • भार
  • वेग
  • विस्थापन
  • संवेग
  • इलेक्ट्रिक फ्लक्स

अदिश और सदिश राशि में क्या अंतर है? - adish aur sadish raashi mein kya antar hai?



अदिश और सदिश राशियों में क्या अंतर है

  • वैसी राशियाँ जिनमे केवल परिमाण होता है कोई दिशा नहीं, अदिश राशियाँ कहलाती हैं जबकि वैसी राशियाँ जिनमे परिमाण के साथ साथ दिशा का भी ज्ञान होता है, सदिश राशियाँ कहलाती हैं।

  • अदिश राशि सदैव एक आयामी होती हैं जबकि सदिश राशि एक, दो या त्रि आयामी हो सकती हैं।

  • अदिश राशि में कोई भी परिवर्तन उस राशि के परिमाण को प्रभावित करता है जबकि सदिश राशि में कोई भी परिवर्तन उसकी या तो दिशा या परिमाण या फिर दोनों को प्रभावित करता है।

  • अदिश राशियाँ दूसरी अदिश राशियों से विभक्त हो सकती हैं किन्तु दो सदिश राशियाँ एक दूसरे से कभी भी विभाजित नहीं हो सकती।

  • अदिश राशियाँ गणितीय गणना में साधारण बीजगणित के नियमों का अनुसरण करती हैं जबकि सदिश राशियों के गणितीय गणना के लिए ज्यामितीय गणना की आवश्यकता होती है।

  • किसी गणितीय गणना में दो या अधिक अदिश राशियों का परिणाम हमेशा एक अदिश राशि होती है जबकि दो या अधिक सदिश राशियों के गणन का परिणाम अदिश या सदिश कुछ भी हो सकता है।

  • एक अदिश और एक सदिश राशि के मध्य गणितीय गणना का परिणाम हमेशा एक सदिश राशि के रूप में आता है जबकि एक सदिश और एक अदिश राशि के गणितीय गणना का परिणाम सदिश होता है।




उपसंहार

अदिश और सदिश राशियों के बीच सबसे महत्वपूर्ण अंतर दिशा का होता है। दोनों ही अदिश और सदिश राशियों में परिमाण का होना एक अनिवार्य गुण है किन्तु अदिश राशियों में केवल परिमाण होता है जबकि सदिश राशियों में परिमाण के साथ साथ दिशा एक महत्वपूर्ण पहलु होता है।

सदिश एवं अदिश राशि में क्या अंतर है?

जिस भौतिक राशि में मात्रा (परिमाण) तथा दिशा दोनो निहित होते हैं उन्हें सदिश राशि कहते है। सदिश राशियों के उदाहरण हैं - वेग, बल, संवेग इत्यादि। जिन राशियों में सिर्फ परिमाण होता है उन्हें अदिश राशि कहते हैं, जैसे - चाल, दूरी, द्रव्यमान, आयतन इत्यादि।

एक अदिश राशि में क्या होता है?

अदिश राशी: जिन भौतिक राशियों में केवल परिमाण होता है और कोई दिशा नहीं होती उन्हें अदिश राशियाँ या अदिश कहा जाता है। एक अदिश राशि उचित इकाई के साथ एक एकल संख्या द्वारा निर्दिष्ट की जा सकती है। उदाहरण: द्रव्यमान, आयतन, घनत्व, समय, तापमान, विद्युत धारा इत्यादि।

सदिश राशि के कितने प्रकार है?

सदिश राशियाँ प्रकार की होती है। 1. एकांक सदिश राशि, 2. शून्य सदिश राशि

दूरी एक अदिश या सदिश राशि है क्यों?

Answer : दूरी, चाल अदिश तथा विस्थापन व वेग सदिश राशि है।